भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने गौतम बाबू जायसवाल
नगर पालिका परिषद चुनार के भाजपा सभासद गौतम बाबू जायसवाल को भाजपा काशी क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में क्षेत्रीय ...और पढ़ें

भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने गौतम बाबू जायसवाल।
HighLights
गौतम बाबू जायसवाल बने भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष।
मीरजापुर जनपद को संगठन में मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व।
मनोनयन पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। नगर पालिका परिषद चुनार के भाजपा सभासद गौतम बाबू जायसवाल को भाजपा काशी क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया की संस्तुति पर ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी इंद्रभूषण मौर्य की ओर से घोषित पदाधिकारियों की सूची में उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। इस मनोनयन के साथ ही संगठन में मीरजापुर जनपद को भी प्रतिनिधित्व मिला है।
गौतम बाबू जायसवाल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा। उनके मनोनयन पर विधायक अनुराग सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र नारायण सिंह, चुनार मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी, कैलहट मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह पटेल, नरायनपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सीखड़ मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज पटेल, अभिलाष राय, आलोक श्रीवास्तव, मनीष राय, सभासद किशन मोदनवाल, अंशू राय और विकास कश्यप सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता जताई।