विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर पर‍िक्षेत्र में चार पीपा पुलों को अब भी शासन से स्वीकृति का इंतजार

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 02:35 PM (GMT+05:30)

मीरजापुर में गंगा नदी पर बनने वाले पांच पीपा पुलों में से चार को अभी तक शासन से स्वीकृति नहीं ...और पढ़ें

मीरजापुर में चार पीपा पुलों को स्वीकृति का इंतजार राहगीरों की बढ़ी परेशानी।

मीरजापुर में चार पीपा पुलों को स्वीकृति का इंतजार राहगीरों की बढ़ी परेशानी।

HighLights

  1. चार पीपा पुलों को अब भी शासन से स्वीकृति नहीं।

  2. राहगीरों को पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही।

  3. बजट के अभाव में पुलों का निर्माण रुका हुआ है।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। गंगा का जलस्तर कम होने पर जनपद में आवागमन की सुविधा के लिए पांच पीपा पुल बनाए जाते हैं। इस बार बजट के अभाव में पुलों का निर्माण नहीं हो सका है। इसके चलते राहगीरों को अभी भी मीरजापुर-औराई मार्ग के शास्त्री सेतु, भटौली-बरैनी गंगा पुल या नाव के सहारे इस पार आना पड़ रहा है। उन्हें पांच किलोमीटर तक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय भी बर्बाद हो रहा है और परेशानी भी उठानी पड़ रही है।

जनपद में आमतौर पर अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक पांच स्थानों पर पीपा पुल बना दिए जाते हैं। इनमें रामपुर-सीतापुर, विंध्याचल-हरसिंहपुर, नेवढ़ियां कंपनी घाट, सिंधोरा-बरैनी घाट और रैयपुरिया सीखड़ घाट शामिल हैं। इन पुलों से गंगा के उस पार रहने वाले मीरजापुर, भदोही, वाराणसी और जौनपुर के लोगों को शहर आने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। उन्हें घर के आसपास से ही पीपा पुल के जरिए इस पार आने की सुविधा मिलती है। इस बार 15 नवंबर बीतने के बाद भी पुलों का निर्माण नहीं हुआ है।

अभी तक मात्र एक पुल बनाने की मिली स्वीकृत
गंगा पर बनने वाले पांच पीपा पुलों में से अभी केवल रामपुर-सीतापुर पुल के निर्माण को स्वीकृति मिली है। बजट के अभाव में बाकी चार पुलों को बनाने की अनुमति नहीं दी गई है।

दोबारा पुल बनाने पर 36 लाख रुपये आता है खर्च
एक पीपा पुल को पहली बार बनाने में डेढ़ से दो करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद दोबारा निर्माण पर 36 से 37 लाख रुपये लगते हैं। पहली बार पीपा आदि खरीदने में खर्च आता है। बाद में सामग्री उपलब्ध होने के कारण केवल पुल के निर्माण पर ही राशि खर्च होती है।

पीपा पुल 15 अक्टूबर तक बंन कर तैयार हो जाने का प्रस्ताव था, किंतु अब तक नहीं बना। जिस आवागमन में परेशानी हो रही है।
-शिवकुमार चौबे, कोल्हुआ गांव

कोल्हुवा गांव से कंपनी घाट तक जाने वाली पीपा पुल 15 अक्टूबर तक बन जाने का प्रस्ताव था, किंतु अभी तक नहीं बना जिससे ग्रामीणों को 10 से 15 किलोमीटर तक का चक्कर काटना पड़ता है।
-अनिल कुमार चौबे, चील्ह कोल्हुआ

पांच पीपा पुल यहां पर बनाए जाते हैं। इसमें एक पीपा पुल के निर्माण की स्वाकृति मिली है चार का अभी नहीं मिला है। बजट मिलते ही पुल का निर्माण कराया जाएगा।

-

अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।