विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में सूची आलेख्य प्रकाशन के बाद 16,96,562 मतदाता, 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 04:05 PM (IST)

मीरजापुर में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशित हो गया है। ...और पढ़ें

मीरजापुर में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, 16.96 लाख मतदाता दर्ज।

मीरजापुर में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, 16.96 लाख मतदाता दर्ज।

HighLights

  1. मीरजापुर में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया।

  2. जनपद में कुल 16,96,562 मतदाता दर्ज किए गए।

  3. 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के ड्राफ्ट अर्थात आलेख्य का प्रकाशन मंगलवार को किया गया। हालांकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाश चार जनवरी को होगा। आलेख्य प्रकाशन के अनुसार जनपद में 16,96,562 मतदाता हैं।

इसमें से 9,19,764 पुरुष मतदाता, 7,76,753 महिला मतदाता के साथ ही 45 अन्य मतदाता शामिल हैं। जेंडर रेशियो 845 है। इसमें 18 व 19 वर्ष के 27,609 मतदाता हैं। वहीं 65 वर्ष से अधिक उम्र के 11,363 मतदाता और 15,624 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी कार्यक्रम के तहत एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इसके तहत 17 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट अर्थात आलेख्य प्रकाशित किया गया। मतदाता 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक अपने दर्ज दावे व आपत्तियां प्राप्त कर सकेंगे।

इसके ️28 दिसंबर तक दावे-आपत्तियों का निस्तारण करना होगा। ️आलेख्य प्रकाशन के अनुसार विधानसभा छानबे में 3,44,300 मतदाता हैं। इसमें से 1,86,904 पुरुष व 1,57,396 महिला मतदाता हैं। यहां जेंडर रेशियाे 842 है। विधानसभा मीरजापुर में 3,35,224 मतदाता हैं। इसमें 1,82,514 पुरुष, 1,52,703 महिला व सात अन्य मतदाता शामिल हैं।

यहां जेंडर रेशियो 837 है। विधानसभा मझवां की बात करें तो यहां 3,26,705 मतदाता हैं। इसमें से 1,98,428 पुरुष, 1,64,267 महिला व 10 अन्य मतदाता हैं। यहां जेंडर रेशियो 828 है। वहीं चुनार विधानसभा में 3,15,883 मतदाता हैं। इसमें से 1,70,127 पुरुष मतदाता, 1,45,748 महिला व आठ अन्य मतदाता हैं। चुनार में जेंडर रेशियो 857 है। इसी प्रकार मड़िहान विधानसभा में 3,38,450 मतदाता हैं। इसमें से 1,81,791 पुरुष मतदाता, 1,56,639 और 20 अन्य मतदाता हैं। मड़िहान में जेंडर रेशियो 862 है।

नाम जोड़वाने के लिए बूथ पर पहुंचे मतदाता
विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावें व आपत्तियां आरंभ हो गया। साथ ही मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत सभी बूथों पर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म छह भी भरवाया जा रहा है। नगर के एएसजे इंटर कालेज में 388 से 393 बूथ बनाया गया है।

सुपरवाइजर राहुल चौधरी ने बताया कि बीएलओ गुड्डन गुप्ता, नीलम, कौशल्या यादव, एहतेशाम अहमद, महेश गुप्ता व नन्हे लाल ने नाम पढ़कर सुनाया। इस दौरान नया नाम जोड़ने के लिए लगभग 30 फार्म छह तथा तीन लोगों ने संशोधन के लिए आवेदन किया है। मतदाता सूची ड्राफ्ट प्रकाशन का जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने प्राथमिक विद्यालय पहाड़ी के बूथ संख्या 421, 422, 423 एवं प्राथमिक विद्यालय जसोवर के बूथ संख्या 424, 425, 426 व जुबली इंटर कालेज के बूथ संख्या 388, 390, 391 व 393 का भ्रमण कर किया निरीक्षण।

इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्रों को अपना नाम जोड़वाने के लिए प्रेरित किया। विकास खंड हलिया के कंपोजिट विद्यालय ड्रमंडगंज के बूथ संख्या 112 व 113 का एसडीएम लालगंज अजीत कुमार ने निरीक्षण किया। बीएलओ प्रदीप दुबे, अनुग्रह सिंह, विनोद सिंह, ओम प्रकाश को निर्देश दिया कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए। कंपोजिट विद्यालय बबुरा कलां के बूथ संख्या 130 में बीएलओ प्रशांत सिंह व बूथ संख्या 131 में मतदाताओं का नाम पढ़कर बीएलओ अनिल कुमार कुशवाहा ने सुनाया।

जनपद में अभी तक थे 16,82,966 मतदाता
विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के ड्राफ्ट अर्थात आलेख्य का प्रकाशन के पहले जनपद में 16,82,966 मतदाता थे। जनपद में 9,13,867 पुरुष, 7,69,040 महिला और 50 थर्ड जेंडर मतदाताओं समेत कुल 16,82,966 मतदाता हैं। एसआइआर प्रक्रिया के बाद 1,15,427 मतदाता बढ़े हैं।

इनमें 58,201 पुरुष, 57,215 महिला और 11 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। छह जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद वर्तमान स्थिति स्पष्ट होगी। इससे पहले जनपद में 15,67,539 मतदाता थे। इनमें 8,55,675 पुरुष, 7,11,825 महिला और 39 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। जनपद में 3,033 सर्विस मतदाता यानी सैनिक भी हैं, जो पोस्टल मतदान करते हैं।

संभाजन के बाद 2,237 मतदेय स्थल व 1,336 मतदान केंद्र
जनपद के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद अब 2,237 मतदेय स्थल और 1,336 मतदान केंद्र हैं। पहले इनकी संख्या क्रमशः 2,258 और 1,344 थी। विधानसभा क्षेत्रों में छानबे-395 में 463 मतदेय स्थल और 305 मतदान केंद्र, मीरजापुर में 443 मतदेय स्थल और 194 मतदान केंद्र तथा मझवां में 464 मतदेय स्थल और 262 मतदान केंद्र हैं। चुनार में 424 मतदेय स्थल और 299 मतदान केंद्र, जबकि मड़िहान में 443 मतदेय स्थल और 299 मतदान केंद्र हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।