बाढ़ प्रभावित किसान ट्रोल फ्री नंबर पर दें सूचना
वर्तमान समय में जनपद के कई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। खरीफ 2019 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अरहर तिल बाजरा एवं मक्का फसल का बीमा कराने वाले जिन किसानों की बाढ़ के कारण फसल नष्ट हो गई है। तत्काल 72 घंटे में इसकी सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नं. 1
जासं, मीरजापुर : वर्तमान समय में जनपद के कई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। खरीफ 2019 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अरहर, तिल, बाजरा एवं मक्का फसल का बीमा कराने वाले जिन किसानों की बाढ़ के कारण फसल नष्ट हो गई है। तत्काल 72 घंटे में इसकी सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नं. 18002660700, सहायक विकास अधिकारी कृषि, उप कृषि निदेशक कार्यालय या बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को अवश्य दें, जिससे उनके फसल की क्षति का आंकलन करते हुए क्षतिपूर्ति की जा सकें। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने सभी उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की सूचना कार्यालय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। फसल बीमा से संबंधित किसी भी आवश्यक जानकारी बीमा कंपनी प्रतिनिधि विनय यादव को 8795684777 दें।