साबरमती के लिए रवाना राजगढ़ के पांच ग्राम प्रधान
गुजरात स्थित साबरमती में दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी समारोह स्वच्छ भारत मिशन का आयोजन होगा। इसमें राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र के पांच ग्राम प्रधान और स्वच्छताग्राही भागीदारी करने के लिए शुक्रवार को रवाना हो गए।
जासं, मीरजापुर : गुजरात स्थित साबरमती में दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी समारोह स्वच्छ भारत मिशन का आयोजन होगा। इसमें राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र के पांच ग्राम प्रधान और स्वच्छताग्राही भागीदारी करने के लिए शुक्रवार को रवाना हो गए। जिसमें ददरा ग्राम प्रधान शीतला सिंह, धनसिरियां ग्राम प्रधान अखिलेश्वर सिंह, खटखरियां ग्राम प्रधान संतोष कुमार मौर्या, खोराडीह ग्राम प्रधान रामेश्वर सिंह, तेंदुआ कलां ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद सिंह, आदि कुछ लोग शुक्रवार को बनारस से ट्रेन से साबरमती के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशताब्दी पर गुजरात स्थित साबरमती पर स्वच्छ भारत मिशन का आयोजन होगा। 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी भागीदारी करेंगे।