न्यायालय सभागार में मना प्रथम राष्ट्रपति का जन्मदिन
दीवानी न्यायालय सभागार में मंगलार को प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : दीवानी न्यायालय सभागार में मंगलवार को प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।
जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण व कर्मचारियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51क में वर्णित नागरिकों के मूल कर्तव्यों व अधिकारों को सविस्तार बताया। साथ ही कहा कि राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगान का आदर सम्मान करें, स्वतंत्रता के लिए उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखें और पालन करें। उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का कार्य करें। कार्यक्रम में प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश भगवती प्रसाद सक्सेना, विशेष न्यायाधीश संजय हरि शुक्ला, समरपाल सिंह, प्रधान न्यायाधीश प्रीति श्रीवास्तव, अपर जिला जज अनिल कुमार यादव, अच्छे लाल सरोज, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम जितेंद्र सिंह, यज्ञनेश चंद्र पांडेय, सीजेएम इंद्रजीत सिंह, सिविल जज लवली जायसवाल, प्रतिभा, न्यायिक मजिस्ट्रेट आकृति गौतम, सौरभ श्रीवास्तव, भावना भारती, पूनम कुमारी, आस्था मिश्रा, प्रिया सिंह आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर अधिवक्ता सुरेश कुमार त्रिपाठी, रमेंद्र कुमार शुक्ला, रामकृष्ण द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार दूबे, विनोद मिश्रा, मनीष सिंह आदि रहे।