कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक पर केस दर्ज
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य करा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा अवैध रूप से राजकीय शीशम तथा नीम के पेड़ को पोकलैंड मशीन से गिराने के आरोप में कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक व तकनीकी राष्ट्रीय राजमार्ग के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत वन विभाग द्वारा केस दर्ज किया गया है।
जासं, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य करा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा अवैध रूप से राजकीय शीशम तथा नीम के पेड़ को पोकलैंड मशीन से गिराने के आरोप में कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक व तकनीकी राष्ट्रीय राजमार्ग के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत वन विभाग द्वारा केस दर्ज किया गया है। साथ ही मौके से फरार पोकलैंड मशीन की तलाश की जा रही है।
स्थानीय वन रेंज के ड्रमंडगंज देवघाट मार्ग तथा दुर्जनीपीर में फोरलेन सड़क का कार्य करा रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलैंड मशीन द्वारा सड़क के किनारे स्थित एक शीशम के पेड़ तथा दुर्जनीपीर में पांच पेड़ नीम को गिरा दिया। साथ ही हाइवा पर लकड़ी को पोकलैंड मशीन से पेड़ की लकड़ी को लाद रहे थे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना वनक्षेत्राधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर अपने कर्मचारियों के साथ पर पहुंचे वनक्षेत्राधिकारी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों से अवैध रूप से लकड़ी को लादकर रेंज परिसर में लेकर चलने के लिए कहा तो रेंज परिसर में न ले जाकर कर्मचारियों से उलझ गए। इसी बीच मौके से पोकलैंड मशीन को लेकर चालक भाग निकला। शीशम तथा नीम की लकड़ी मौके पर पड़ी हुई है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप