संपत्ति विवाद में पिता का सिर फोड़ा
स्थानीय चौकी क्षेत्र के ददरा गांव में सोमवार की सुबह संपत्ति विवाद बंटवारे को लेकर एक पुत्र ने अपने पिता का ईट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। पिता महेंद्र शर्मा को घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल लाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 08:07 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 08:07 PM (IST)
जासं, राजगढ़ (मीरजापुर) : स्थानीय चौकी क्षेत्र के ददरा गांव में सोमवार की सुबह संपत्ति विवाद बंटवारे को लेकर एक पुत्र ने अपने पिता का ईट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। पिता महेंद्र शर्मा को घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल लाया गया। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। घायल ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसने जमीन के तीन टुकड़े कर बंटवारा कर दिया है। बावजूद पुत्र द्वारा मारपीट की गई। इस संबंध में राजगढ़ चौकी के सब इंस्पेक्टर विजेंद्र नाथ राय ने बताया की दोनों पक्षों को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें