विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्पदंश से किसान की गई जान, मचा कोहराम

By JagranEdited By:
Published: Sat, 28 Mar 2020 06:06 PM (IST)

चौकी क्षेत्र के गांव लूसा गांव निवासी किसान रमेश बिद (30) शुक्रवार की शाम सरसो की फसल की कटाई करने ...और पढ़ें

सर्पदंश से किसान की गई जान, मचा कोहराम
सर्पदंश से किसान की गई जान, मचा कोहराम

राजगढ़ : चौकी क्षेत्र के गांव लूसा गांव निवासी किसान रमेश बिद (30) शुक्रवार की शाम सरसों की फसल की कटाई करने के लिए खेत पर जा रहे थे कि रास्ते में ही सर्प ने दंश मार दिया। सर्पदंश से जब हालत बिगड़ी तो वह सबसे पहले घर की ओर दौड़े। घटना की जानकारी परिजनों को दी। सर्पदंश की सूचना पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उपचार को ले जाने लगे तो वह बेहोश हो गए। झाड़फूंक वालों के पास ले गए जहां उपचार शुरू हुआ लेकिन रमेश को बचाया नहीं जा सका। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। (जासं)