मुख्यमंत्री के विचारों को सुनने पहुंचे किसान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में किसान पाठशाला के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण ट्वीटर हैंडल के माध्यम से पूरे प्रदेश में रविवार को किया गया। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई। जिससे किसान मुख्यमंत्री के विचारों को सुन सके और उसका लाभ अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में किसान पाठशाला के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण ट्वीटर हैंडल के माध्यम से पूरे प्रदेश में रविवार को किया गया। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी अन्नदाता किसानों का स्वागत और अभिनंदन है। किसानों की जागरूकता के लिए द मिलियन फार्मर्स स्कूल के चौथे संस्करण को जारी कर रहे हैं। किसानों की आय को दोगुनी करने के लक्ष्य पर हम चल रहे हैं। पिपराडाड़ स्थित कृषि भवन परिसर में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की गई। इसके बाद उप निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय ने बताया कि प्रथम चरण 10 से 13 जून और द्वितीय चरण 17 से 20 जून तक होगा। कहा कि कृषि की नवीन तकनीकी ज्ञान जरूरी है। मिलियन किसान पाठशाला आज के परिवेश में किसानों की आय वृद्धि के लिए लाभप्रद है। इसके माध्यम से समसामयिक जानकारी के साथ-साथ फसलोत्पादन, पशुपालन, औद्यानिकी, मत्स्यकी आदि की जानकारी किसानों को दी जाएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप