गेहूं का भुगतान न होने पर किसानों ने किया हंगामा
जागरण संवाददाता, जिगना (मीरजापुर) : छानबे क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छलावा
जागरण संवाददाता, जिगना (मीरजापुर) : छानबे क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छलावा साबित हो रहा है। क्षेत्र के किसानों ने गेहूं का भुगतान न होने पर शिवाय उपभोक्ता क्रय केंद्र चित्तौली पर हंगामा करते हुए आक्रोश जताया। आरोप है कि केंद्रों पर दलालों और बिचौलियों का चांदी है वही मेहनत कर अनाज पैदा करने वाले किसान अपने ही पैसों के लिए बार-बार चक्कर लगा रहे है। इसके बाद भी उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे गरीब किसान दूसरी खेती करने के लिए परेशान है। एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए परेशान है, वही दूसरी तरफ केंद्र प्रभारी उस पर पानी फेरने का कार्य करने में नहीं चूक रहे है।
क्षेत्र के किसान लालजी 95, रामचन्दर 19, सुरेश 23, त्रिपुरारी 10, राजबली छह कुंतल बेचा है। यह सब पटेहरा चितौली गांव के किसान है। जिनका गेहूं माह पूर्व लिया गया पर आज तक भुगतान पाने हेतु समिति का चक्कर काट रहे हैं। वही चितौली शिवाय गेहूं क्रय केंद्र पर अब तक महज 300 कुंतल गेहूं कि खरीदारी हुई है। पूर्व प्रधान चितौली अमर नाथ पाठक ने बताया कि सैकड़ों किसान गेहूं देने रोज समिति पर आ रहे है। गोदाम पर से गेहूं का उठान नहीं हो रहा है ना ही किसानो की खरीद हो रही है। उक्त केंद्र पर जिलाधिकारी ने आकर निरीक्षण किया था फिर भी किसानों का भुगतान नहीं हुआ। इसी को लेकर आज किसानों ने समिति पर हंगामा किया। अन्य केंद्रों का हाल बदहाल
इसी तरह साधन सहकारी समिति कोलेपुर में अब तक 80 किसानों का पंजीकरण हुआ। खरीदारी महज 16 किसानों का हुआ है। कारण गोदाम गेहूं से भरा है। सचिव राकेश यादव ने कहा कि गोदाम में जगह नहीं है। किसान रोज हंगामा कर रहे है। यही हाल साधन सहकारी समिति गौरा पर है। जहा सैकड़ों किसान गेहूं बेचने को समिति का चक्कर काट रहे हैं। साधन सहकारी समिति नौगाव पर बोरी का अभाव है। छोटे गरीब किसान यहा धक्के खा रहे है। यहां पंजीकरण का कोई मतलब नहीं है। शिवाय उपभोक्ता सहकारी समिति दुगरहां यहां भी दर्जनों किसानो का बकाया कई सप्ताह से नहीं किया गया। -वर्जन
केंद्र से गेहूं का उठान न होने के कारण खरीद नहीं हो रही है। भुगतान के लिए समिति को सारे कागजात भेज दिए गए है जल्द ही किसानों के खाते में पैसा भेजा जाएगा।
मनीष कुमार
क्रय केंद्र प्रभारी चित्तौली