किसान का बेटा बना एसडीओ
क्षेत्र के बघई निवासी आशुतोष कुमार त्रिपाठी का चयन एसडीओ विद्युत के पद पर होने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। आशुतोष कुमार तिवारी का जन्म एक साधारण किसान के घर में हुआ है।
जासं, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के बघई निवासी आशुतोष कुमार त्रिपाठी का चयन एसडीओ विद्युत के पद पर होने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। आशुतोष कुमार तिवारी का जन्म एक साधारण किसान के घर में हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा कक्षा एक से पांच तक बिजुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई। हाई स्कूल व इंटर की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपरी तथा ग्रेजुएशन बीटेक की पढ़ाई लखनऊ से पूरी करने के बाद एसडीओ विद्युत विभाग चेन्नई में सलेक्शन हुआ है। आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पिता की मृत्यु बचपन में हो जाने के कारण पढ़ाई लिखाई तथा घर की जिम्मेदारी मां ने संभाल रखा है। एसडीओ में सलेक्शन का श्रेय गुरुजनों तथा अपनी माता को दिया है। हलिया प्रधानसंघ के अध्यक्ष विजय नारायण मिश्र, प्रधान खुटंहा भानू तिवारी, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष धीरज केशरी, जयप्रकाश तिवारी, संतोष मिश्र, मनीष तिवारी, सोनू शुक्ला आदि खुशी का इजहार किया।