यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आइटीआइ परिसर में 23 को रोजगार मेला
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अनगढ़ रोड़ में 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे से रो

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अनगढ़ रोड़ में 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, सीडक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, होलीहर्बस एवं जेके आटोमोबाइल्स एंड इंटरप्राइजेज आदि कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों का लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए 23 अप्रैल अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अनगढ़ रोड में प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।