विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में घर से ड्यूटी जा रहे बिजलीकर्मी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 12:40 PM (IST)

मीरजापुर में ड्यूटी जा रहे एक विद्युत कर्मी अतुल दुबे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। यह घटना पुरानी जमीन विवाद के चलते हुई, जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मीरजापुर में जमीन विवाद में बिजलीकर्मी की हत्या चार पर मुकदमा दर्ज।

मीरजापुर में जमीन विवाद में बिजलीकर्मी की हत्या चार पर मुकदमा दर्ज।

HighLights

  1. ड्यूटी जा रहे बिजलीकर्मी अतुल दुबे की धारदार हथियार से हत्या।

  2. पुरानी जमीन रंजिश के कारण पट्टीदारों ने दिया घटना को अंजाम।

  3. पुलिस ने चार आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। घर से ड्यूटी जा रहे विद्युत कमी की शनिवार की रात चार लोगों ने देहात कोतवाली क्षेत्र के बीरशापुर गांव में घेर धारदार हथियार से हमला करते हुए हत्या कर दी। जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों द्वारा घटना को अंजाम देना बताया गया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक के पिता कृपाशंकर दुबे ने बताया गया कि उनकी पट्टीदार प्रमोद दुबे आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रात को मेरा बेटा अतुल दुबे मवैया विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी करने जा रहा था । वह संविदा पर चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी था। जैसे ही घर से थोड़ी दूर पहुंचा कि आरोपितों ने घेर कर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

बेटे की चीख पुकार पर वह लोग पहुंचे तो आरोपित भाग चुके थे। गंभीर रूप से घायल होने पर बेटे को मंडलीय अस्पताल ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी योगेंद्र सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर अस्पताल पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।