एक फरवरी को प्रदर्शन करेंगे विद्युतकर्मी
विद्युत मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता से मिलकर श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान सकारात्मक उत्तर न मिलने पर पदाधिकारियों ने एक फरवरी को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया।
जासं, मीरजापुर : विद्युत मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता से मिलकर श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की। सकारात्मक उत्तर न मिलने पर पदाधिकारियों ने एक फरवरी को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया।
जिलाध्यक्ष श्यामनारायण यादव ने कहा कि निरंतर मांग के बावजूद कर्मचारियों का कई माह से लंबित वेतन, ईपीएफ, ईएसआई की कटौती का सत्यापित विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे गबन व घोटाले की पुष्टि हो रही है। प्रदर्शन में उत्पन्न होने वाले औद्योगिक अशांति के लिए अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। समापन जोनल अध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने किया। अभिजीत भट्टाचार्य, सैय्यद सरफराज, अतुल , सत्यनारायण गुप्ता, रामविलास, सोहन मौर्य आदि थे।