किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश
भारतीय किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष लालमनी पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेजा। कहा कि किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे किसान नेता राम राज सिंह पटेल को फर्जी तरीके से जेल भेजने पर कड़ी नाराजगी जताया। उनको बिना शर्त रिहा करने की मांग की।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भारतीय किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष लालमनी पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेजा। कहा कि किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान नेता रामराज सिंह पटेल द्वारा किसानों की जायज मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा था। उनको गिरफ्तार करना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि किसान नेता को बिना शर्त अविलंब रिहा किया जाए। अन्यथा किसान पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पत्रक देने वालों में अलख नारायण सिंह, जय प्रकाश सिंह, राम किशुन शर्मा, धीरज कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, राम चरन सिंह, अमन सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।