उपचार के दौरान किशोरी ने तोड़ा दम
थानीय थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में दो दिन पूर्व जामुन के पेड़ से गिरकर घायल किशोरी की शनिवार की देर रात उपचार के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जासं, मड़िहान (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में दो दिन पूर्व जामुन के पेड़ से गिरकर घायल किशोरी की शनिवार की देर रात उपचार के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी ओमकार यादव की चौदह वर्षीय पुत्री मनीषा अपने घर के बगल में स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रही थी। इसी बीच उसका हाथ छूट गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरने के साथ अचेत हो गई थी। ग्रामीणों की मदद से निजी साधन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने किशोरी को तत्काल ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ओमकार यादव के पहली पत्नी वर्षों पूर्व अपने दो बच्चियों को छोड़कर चली गई थी। जिसमें बड़ी बेटी मनीषा की मौत के बाद उसकी आठ वर्षीय छोटी बहन संध्या अकेली हो गई है और उसकी आंखें बराबर बड़ी बहन को ढूंढ रही है। जिसे देख आसपास के लोगों की आंखे नम हो गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप