घंटा-घड़ियाल के बीच मां दुर्गा का किया श्रृंगार
महिला कीर्तन मंडली के उमा देवी द्वारा संचालित ग्रुप का 40 वां वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में नगर के कसरहटटी स्थित दुर्गा देवी मंदिर में माता दुर्गा व भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। घंटा व घड़ियाल के साथ मां दुर्गा की आरती की गई। इस दौरान भारी संख्या में दर्शनार्थियों ने मां के चरणों मे मत्था टेककर मनोकामना मांगी।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : महिला कीर्तन मंडली के उमा देवी द्वारा संचालित ग्रुप का 40 वां वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में नगर के कसरहटटी स्थित दुर्गा देवी मंदिर में माता दुर्गा व भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। घंटा व घड़ियाल के साथ मां दुर्गा की आरती की गई। इस दौरान भारी संख्या में दर्शनार्थियों ने मां के चरणों मे मत्था टेककर मनोकामना मांगी। आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस महिलाओं के भक्ति गीत से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मंदिर की पुजारी माता सावित्री देवी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कीर्तन भजन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सीता, निर्मल, रेखा, शालिनी, संध्या, प्रीती, नीतू, लच्छो, मेंनका, भारती, संगीता, रुक्मणी, सुशीला आदि का विशेष सहयोग रहा। भगवान शिव का वार्षिक श्रृंगार मनाया धूमधाम से
मीरजापुर : नगर गनेशगंज स्थित कीर्तन भवन में सोमवार को श्रीरामेश्वर नाथ महादेव (शिवपुर वाले) का वार्षिकोत्सव श्रृंगार धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान भगवान शिव का आसपास के अलावा दूर दराज से लोग पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परमपूज्य कैालशवासी पं. चंद्रशेखर शुक्ल महराज द्वारा मधुर शिवभजन प्रस्तुति पर शिवभक्त मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर कैलाश सोनी, मुन्नू सेठ, शीला, कल्याणी, गोपाल सोनी, नीरजा सोनी, शिवचरन सोनी, कल्लू केशरी, विशाल सोनी आदि मौजूद थे।