Move to Jagran APP

झूठ की राजनीति कर रहे राहुल गांधी मांगें माफी

देश में चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी केवल विकास की बात कर रही है और विकास के आधार पर ही राजनीति कर रही है। विकास ही भाजपा का मुख्य एजेंडा है। कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्ष की पार्टी होने के बावजूद झूठ की राजनीति कर रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को समझना चाहिए की बार बार झूठ बोलने से झूठ सत्य कभी नही होता है। राहुल गांधी हास्यादपद, नौटंकी भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ भी बोलते है तो पार्टी का ग्राफ बढ़ता है वहीं राहुल गांधी कुछ भी बोलते है तो कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ता है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण ¨सह ने मंगलवार को पुतलीघर स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 11:27 PM (IST)
झूठ की राजनीति कर रहे राहुल गांधी मांगें माफी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण ¨सह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ की राजनीति कर रहे हैं। देश की जनता को भ्रमित करने की कोशिश करने में लगे हैं लेकिन इसे जनता बखूबी समझ रही है। राफेल प्रकरण पर बार-बार झूठ बोल रहे हैं। इससे साफ है कि वह खुद दिग्भ्रमित हैं। उनकी सरकार के समय ही राफेल खरीद का निश्चय हुआ था और यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। ऐसे में उन्हें खुद देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

loksabha election banner

मां ¨वध्यवासिनी का दर्शन-पूजन के बाद भाजपा के कैंप कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब राष्ट्रीय महामंत्री अरुण ¨सह ने कहा कि कांग्रेस के नेता नवजोत ¨सह सिद्धू को पाकिस्तान अच्छा लग रहा है तो शशि थरूर का विवादास्पद स्थल पर ¨हदुओं के पूजा न करने को लेकर दिया गया बयान भी हास्यास्पद है। कहा, दशहरा, दीपावली व पोंगल आदि त्योहार देश के लोग एकसाथ मिलकर मनाते हैं। ऐसे में देश को तोड़ने की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री देश के विकास की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी का जनाधार भी लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहाकि पांच राज्यों के चुनाव बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। तिलंगाना में भाजपा बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। मिजोरम में भाजपा के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। मुख्यमंत्री योगी के मन में मीरजापुर के प्रति स्नेह, अथाह लगाव है, मीरजापुर का सर्वांगीण विकास करना चाहते हैं। यही वजह है कि वह मीरजापुर जनपद में सात बार आ चुके हैं। उन्होंने मां ¨वध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेका, पूजन-अर्चन किया। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, विधायक रमाशंकर ¨सह पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश ¨सह, बृजभूषण ¨सह, संतोष गोयल, विष्णु सोनकर, श्याम सुंदर केसरी, मालती त्रिपाठी, मृत्युंजय त्रिपाठी आदि रहे।

इनसेट------

500 महिलाओं को बांटी साड़ी

मीरजापुर : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण ¨सह ने शारदीय नवरात्र के सातवें दिन 500 गरीब महिलाओं को साड़ी का वितरण किया। उन्होंने गरीबों की सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश ¨सह व विष्णु सोनकर ने महिलाओं को साड़ी का वितरण किया। विद्या तिवारी, आशुकांत चुनाहे, रमेश दुबे आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.