विपत्ति में घबराएं नहीं, हम आपके साथ
जागरण संवाददाता मीरजापुर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जनपद में मुख्यालय स्तर से लेकर ग्राम
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जनपद में मुख्यालय स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा, महिला हेल्प लाइन तथा पाक्सो कानून के बारे में जानकारी दी। कमला आर्य कन्या पीजी कालेज में अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने जागरूक करते हुए कहा कि महिला व बालिकाएं विपत्ति के समय कदापि घबराएं नहीं, हम आपके साथ, जानकारी दें तत्काल कार्रवाई होगी। बालिकाओं द्वारा नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा के बारे में जागरूक किया।
सीओ सीटी गौरव कुमार, महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला राय, डा. रमेश कुमार, प्रत्याशी साइकिया टंडन, डा. रीतू सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। बुंदेलखंडी स्थित चाइल्ड लाइन कार्यालय में पाक्सो कानून पर जागरूकता दी। सीओ सीटी गौरव कुमार व जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने पाक्सो कानून के बारे में जानकारी दी। ज्ञानोदय बालिका गृह पक्का पोखरा में संस्था में आवासित बालिकाओं को पाक्सो कानून पर जागरूक किया गया। जनपद के सभी विकास खंड में बाल विकास परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 से संबंधित जानकारी लोगों को दी गई। कार्यक्रम में यूनिसेफ प्रतिनिधि डा. प्रीती वर्मा ने सहयोग प्रदान किया। आइसीडीएस विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में बालिका सुरक्षा को लेकर हेल्प लाइन के बारे में प्रचार प्रसार किया।