हिदी भाषा के विस्तार पर की विस्तृत चर्चा
भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत द्वारा हिदी पखवाड़ा दिवस के रुप में कचहरी परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें हिदी भाषा के विस्तार प्रचार व प्रसाद पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में सम्मानित अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय में हिदी भाषा के अधिक से अधिक प्रयोग व कार्य करने पर बल दिया।
जासं, मीरजापुर : भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत द्वारा हिदी पखवाड़ा दिवस के रुप में कचहरी परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें हिदी भाषा के विस्तार, प्रचार व प्रसाद पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में सम्मानित अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय में हिदी भाषा के अधिक से अधिक प्रयोग व कार्य करने पर बल दिया। जनपद न्यायालयों व अधीनस्थ न्यायालयों द्वारा हिदी में कार्य करने व उसका लाभ जनता को दिलाए जाने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी का संचालन लव कुमार दुबे ने किया। आयोजन में मीडिया प्रभारी रामचंद्र निषाद, सुमन जायसवाल, स्तुति गुप्ता, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, विनय दुबे, राजेश उपाध्याय, मधुकर मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, संजय प्रजापति, रमाशंकर, रवींद्र गुप्ता, अमित जायसवाल रहे।