डिजिटल इंडिया : ग्राम पंचायत बामी का पोर्टल लांच
जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर): स्थानीय विकास खंड का ग्राम पंचायत बामी जनपद का पहला पोर्टल वे
जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर): स्थानीय विकास खंड का ग्राम पंचायत बामी जनपद का पहला पोर्टल वेबसाइट (द्दह्मड्डद्वढ्डड्डद्वद्ब.ष्श्रद्व) का गांव बन गया है। बुधवार को बीडीओ विजय नाथ दुबे ने ग्राम पंचायत का पोर्टल (वेबसाइट) लांच किया है। उन्होंने बामी ग्रामीणों को बताया कि ग्राम पंचायत का पोर्टल नेट पर अपडेट हो गया है। ग्राम पंचायत की पूरी जानकारी पोर्टल पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि गांव के विकास से संबधित जानकारी लेनी हो या किसी तरह की शिकायत करनी हो पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत यह वेबसाइट पेज सभी के सुविधा के लिए उपलब्ध है। जनपद में इस तरह का पहला ग्राम पंचायत बने पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की कोशिश की सराहना की। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। बीडीओ ने कहा कि ब्लाक के सभी गांवों का अपना पोर्टल होने पर सभी तरह की पारदर्शिता रहेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सावित्री तिवारी, पंचायत सचिव श्यामधर तिवारी, टीए सत्येन्द्र मिश्रा, जयशंकर तिवारी, सचिन कुमार, साफ्टवेयर इंजिनियर नवीन कुमार, राम कुबेर बिन्द, पंचराज आदि उपस्थित रहे।