पहाड़ की चोटी पर मां दुर्गा का मंदिर, पहुंच रहे श्रद्धालु
क्षेत्र के मुरलिया पहाड़ी के सैकड़ों फीट ऊंची चोटी पर स्थित मां दुर्गा तथा काल भैरव के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते पहुंचकर दर्शन पूजन करते हैं।
जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के मुरलिया पहाड़ी के सैकड़ों फीट ऊंची चोटी पर स्थित मां दुर्गा तथा काल भैरव के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते पहुंचकर दर्शन पूजन करते हैं। मंदिर पहाड़ के ऊपर चारों तरफ घने जगंल तथा नीचे सुखड़ा बांध होने के कारण मंदिर दिव्य स्थान पर है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु तथा सैलानी दर्शन पूजन व पिकनिक मनाने के लिए पहुंच रहे है। मंदिर तक पहुंचने के लिए दुर्गम पहाडियों के रास्ते होकर लोग मां दुर्गा तथा काल भैरव के दर्शन पूजन के लिए प्रतिदिन आ रहे है।
पहाड़ी के चारों तरफ जंगल के हरे भरे पेड़ों से स्थान दिव्य प्रतीत होता है। नीचे सुखडा बांध से निकली नहर से निकल रहे पानी में सैलानी जमकर मस्ती करते हैं। मुरलिया पहाड़ के चोटी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को दुर्गम पहाड़ियों का सहारा लेना पड़ता है। पहाड़ के नीचे सैलानियों के सुविधा के लिए हैंडपंप तथा बजरंग बली का भी मंदिर है। बरसात के दिनों में सैलानियों द्वारा बाटी चोखा के साथ अन्य आनंद लेते हैं। सैलानियों द्वारा आनंद लेने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग मुरलिया पहाड़ पर पहुंचते है। ऐसे में मुरलिया पहाड़ तथा मंदिर पर्यटन स्थल बनाने की अपार संभावनाएं हैं।