विकास को तरस रहा देवरी ग्रामसभा
सदर तहसील क्षेत्र के देवरी गांव की प्रधान के भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौपा। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली किए जाने का आरोप लगाया।
जासं, मीरजापुर : सदर तहसील क्षेत्र के देवरी गांव की प्रधान के भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि गांव की प्रधान फर्जी तरीके से तालाब खुदाई का कार्य दिखाकर पैसा निकाल लिया। जबकि तालाब खोदा ही नहीं गया है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने ग्रामसभा में विकास कार्यों के नाम पर फर्जी तरीके से धन अवमुक्त कराकर घोटाला करने का आरोप लगाया। वहीं ग्रामसभा विकास के लिए तरस रहा है। पत्रक देने वालों में राधेश्याम प्रजापति, अशोक तिवारी, रामनरेश बिद, पारस दुबे, विनोद कुमार तिवारी, विपिन कुमार तिवारी, मिथिलेश तिवारी, सोनू दुबे, शिव प्रजापति, पंकज कुमार तिवारी, राकेश तिवारी आदि रहे।