पूर्वांचल राज्य गठन के लिए प्रदर्शन
पृथक पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो लगातार आंदोलन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पृथक पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो लगातार आंदोलन किया जाएगा।
जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरदार पटेल नगर कालोनी, नकरहा रोड पर प्रथम स्थापना दिवस आयोजित कर नए राज्य के समर्थन में महिलाओं सहित अन्य लोगों को जोड़ा। जनमोर्चा की महिला अध्यक्ष रेखा ¨सह पटेल ने कहा कि राज्य के सवाल पर राजनीतिक दलों को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ेगी। बहुत दिनों से पूर्वांचल की बदहाली हो रही है। अब इनकी आवाज को कोई नहीं दबा सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह वाजपेयीजी द्वारा तीर राज्य बनाए गए उसी तरह मौजूदा प्रधानमंत्री को भी पूर्वांचल राज्य बनाने की घोषणा करनी चाहिए। इस अवसर पर आशा किरण पटेल, रेखा देवी, अनूप ¨सह, आदर्श ¨सह पटेल, रितेश ¨सह पटेल, मुरारी कुमार, विवेक ¨सह, इंद्र कुमार ¨सह, ईश्वर दत्त पाठक, जगदीश ¨सह पटेल, शिवलोचन मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।