रेल ट्रैक पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
स्थानीय रेलवे स्टेशन के सबरी फाटक के पास देर रात तीस वर्षीय अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सुबह पहुंची जीआरपी ने शव की पहचान आसपास के लोगों को दिखाकर कराने का प्रयास किया लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। उसके बाद शव की पहचान के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वही स्थानीय लोगों ने शव की स्थिति देखकर महिला की हत्या कर रेलवे लाइन पर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : स्थानीय रेलवे स्टेशन के सबरी फाटक के पास देर रात 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सुबह पहुंची जीआरपी ने शव की पहचान लोगों को दिखाकर कराने का प्रयास किया लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। शव की पहचान को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। लोगों ने शव की स्थिति देख महिला की हत्या कर रेलवे लाइन पर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
रेलवे स्टेशन के किलोमीटर संख्या 736/42 पश्चिम की तरफ सबरी फाटक के पास मंगलवार/बुधवार की रात एक बजे के लगभग एक अज्ञात महिला का शव पड़ा था। स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो जीआरपी को भेजा गया। उपनिरीक्षक प्रवींद्र कुमार, कांस्टेबल रवींद्र सिंह यादव, विनय कुमार यादव व महिला आरक्षी बबीता कुमार की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जीआरपी ट्रेन की चपेट में आने की बात मान रही है। महिला लाल नीली धारीदार रंग की साड़ी, महरूम रंग की ब्लाउज, भूरे रंग की बिदी, दाहिने हाथ में कलावा बंधा है। जीआरपी प्रभारी उदयशंकर कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।