विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा सरकार में अपराधियों का बोलबाला, सत्ता में आए तो भेजेंगे जेल : आशुतोष सिन्हा

By Kamleshwar Sharan Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 03:30 PM (IST)

एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भाजपा सरकार पर अपराध और अपराधियों का बोलबाला बढ़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने विंध्याचल में ...और पढ़ें

आशुतोष सिन्हा का भाजपा पर हमला, बोले- अपराध बढ़े, सपा आने पर जेल जाएंगे अपराधी।

आशुतोष सिन्हा का भाजपा पर हमला, बोले- अपराध बढ़े, सपा आने पर जेल जाएंगे अपराधी।

HighLights

  1. भाजपा सरकार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला बढ़ा है।

  2. विंध्याचल में बालक अपहरण-हत्या पर एमएलसी ने चिंता जताई।

  3. सपा की सरकार बनने पर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।

जागरण संवाददाता, विंध्याचल (मीरजापुर)। भाजपा सरकार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से प्रदेश में अपराधियों का प्रभाव बढ़ा है। विंध्याचल थाना क्षेत्र में बालक के अपहरण और हत्या की घटना बेहद गंभीर है।

सपा की सरकार बनने पर ऐसे अपराधियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। यह बातें वाराणसी स्नातक खंड के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।

स्नातक एमएलसी चुनाव में मिली जीत पर उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ चुनाव में बड़ी लड़ाई थी। इसके बावजूद मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई, जिसके लिए सभी का आभारी हूं। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले मां विंध्यवासिनी के दर्शन और कंतित मजार पर चादरपोशी का संकल्प लिया था, जिसे पूरा करने वे यहां पहुंचे।

दोपहर 12 बजे मंदिर का कपाट बंद होने के कारण उन्होंने झांकी से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। तीर्थ पुरोहित बाबू मिश्रा ने दर्शन कराया। इसके बाद कंतित शरीफ मजार पर चादरपोशी की। बाद में वह सपा नेता बाबू मिश्रा के आवास पहुंचे। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव, बिजेंद्र मिश्रा, कोन ब्लाक अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव आदि थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।