दो साल से निर्माण कार्य पड़ा अवरुद्ध
छानबे क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का चयनित प्रथम गांव नगवासी आई स्पर्श के रूप में चयन किया गया। ग्राम प्रधान चुनाव 2015 के बाद फरवरी 2016 में ही नगवासी गांव को अखिलेश यादव सरकार ने जरिए नेट के माध्यम इस गांव का चयन किया गया। विकास के रूप में 30 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च करके गांव का विकास कराया जाना था।
जासं, श्रीनिवासधाम (मीरजापुर) : छानबे क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का चयनित प्रथम गांव नगवासी आई स्पर्श के रूप में चयन किया गया। ग्राम प्रधान चुनाव 2015 के बाद फरवरी 2016 में ही नगवासी गांव को अखिलेश यादव सरकार ने जरिए नेट के माध्यम इस गांव का चयन किया गया। विकास के रूप में 30 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च करके गांव का विकास कराया जाना था। जिसमें सड़क निर्माण, आरसीसी, स्कूल, अस्पताल, पानी की टंकी आदि का विकास होना था। गंगा नदी के किनारे बसा हुआ गांव के लिए घाट निर्माण एवं दाह संस्कार के लिए शवदाह गृह बनाए जाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। हालांकि जब तक अखिलेश सरकार रही तब तक कार्य चल रहा था लेकिन सरकार बदलते ही बदल गई तो विकास रुक गया। नगवासी गांव में गंगा के किनारे बालू निकासी के बगल एक शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा था लेकिन दो साल से अधूरा पड़ा हुआ है। इस संबंध में एडीओ पंचायत अशोक दुबे ने बताया कि कुछ आपसी विवाद था अब शीघ्र ही कार्य पूरा करा दिया जाएगा। 7
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप