Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन के साथ निकाली प्रभातफेरी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष में कांग्रेस पार्टी द्वारा 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के क्रम में मंगलवार को नारायणपुर ब्लाक के कैलहट में कांग्रेसजनों ने रामधुन गाते हुए प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 08:35 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 08:35 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन के साथ निकाली प्रभातफेरी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन के साथ निकाली प्रभातफेरी

जागरण संवाददाता, कैलहट (मीरजापुर) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष में कांग्रेस पार्टी द्वारा 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के क्रम में मंगलवार को नारायणपुर ब्लाक के कैलहट में कांग्रेसजनों ने रामधुन गाते हुए प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम की शुरूआत जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेसजनों ने कैलहट गांव से प्रभातफेरी शुरू कर कैलहट बाजार होते हुए कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज पर जाकर समाप्त किया।

loksabha election banner

प्रभात फेरी के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य अ¨हसा के पुजारी गांधी जी की स्वीकार्यता का सबसे बड़ा उदाहरण है कि जिस आरएसएस, विश्व ¨हदू परिषद और भाजपा के लोग आज से चार वर्ष पूर्व गांधीजी को पानी पी पी कर भला बुरा कहते थे। उनके खिलाफ आग उगलते थे, आज वही लोग गांधी जी की प्रासंगिकता को स्वीकार कर रहे हैं। पीसीसी सदस्य कैलाशनाथ उपाध्याय ने कहा कि आज पूरा विश्व आतंकवाद व ¨हसा के जिस दौर से गुजर रहा है उससे गांधी जी द्वारा दिखाए गए सत्य और अ¨हसा के रास्ते पर चलकर ही बाहर निकला जा सकता है। जिला महासचिव/प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष रमेश ¨सह ने किया। इस अवसर पर उमाकांत ¨सह, कुसुम ¨सह, रामासरे भारती, उत्कर्ष मिश्रा, विमल शर्मा, संतोष गुप्ता, हृदय लाल, नंदू यादव, छोटेलाल आदि उपस्थित रहे। सीखड़ : ब्लाक कांग्रेस कमेटी सीखड़ द्वारा मंगलवार को खैरा गांव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर खैरा चौराहे पर स्थित गांधी जी के प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यसमिति सदस्य शीतलेश्वर प्रसाद पाठक के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्ष सीखड़ राजेश मिश्रा ज्योति की अध्यक्षता में खैरा गांव में घूमकर प्रभात फेरी निकाली। राम धुन गाते हुए ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सम्मति दे भगवान, कांग्रेस जनों ने गांव में घूमकर प्रभात फेरी निकाली तथा शपथ भी लिया। इस दौरान दिलीप पाठक, प्रभुनाथ त्रिपाठी, रामसागर तिवारी, कुंज बिहारी शर्मा, अभय ¨सह, अभिषेक दुबे कैलाश शर्मा, मंगल शर्मा,रमेश पाठक, मु. असलम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.