कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व अध्यक्षों पर जताया भरोसा, डा. शिव कुमार पटेल बने जिलाध्यक्ष
कांग्रेस हाईकमान ने मीरजापुर में जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के पदों पर पूर्व पदाधिकारियों पर फिर से भरोसा जताया है। ...और पढ़ें

मीरजापुर कांग्रेस में हाईकमान का भरोसा कायम शिव कुमार पटेल बने जिलाध्यक्ष।
HighLights
कांग्रेस हाईकमान ने मीरजापुर में पूर्व अध्यक्षों पर जताया भरोसा।
डॉ. शिव कुमार पटेल चौथी बार बने जिलाध्यक्ष, राजन पाठक शहर अध्यक्ष।
2027 विधानसभा चुनाव में इन पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष को लेकर चल रहा संशय आखिरकार शुक्रवार को समाप्त हो गया। लखनऊ में आयोजित कार्यशाला में कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व जिलाध्यक्षों व शहर अध्यक्षों पर विश्वास जताते हुए एक बार पुन: कमान सौंपा दिया है। इसके चलते चौथी बार डा. शिव कुमार पटेल को जिलाध्यक्ष और भगवानदत्त उर्फ राजन पाठक को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पूर्व अध्यक्षों पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने घोषणा किया कि सभी जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष यथा स्थिति बने रहेंगे। इस प्रकार डा. शिव कुमार पटेल को चौथी बार पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
डा. शिव कुमार पटेल ने कहा पार्टी ने उन पर चौथी बार विश्वास जताया है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद व नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना के विश्वास को कमजोर नहीं होने दूंगा। जनपद में वर्ष 2027 के चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने का काम करूंगा और एक नई ऊर्जा और ताकत के साथ पार्टी के लिए काम करूंगा।
साथ ही जनता की समस्याओं को उठाता रहूंगा। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शिव शंकर चौबे, गुलाब चंद्र पांडेय, सीमा देवी, छोटे खान, मनीष दुबे, सुधाकर, राजधर दुबे, तुलसीदास गुप्ता, मंसूर अहमद, कृष्ण गोपाल चौधरी, सूर्यभान पटेल, राम लखन भारती, रमेश प्रजापति, राधा बिंद, रामराज भारती, रामनाथ दुबे, राजेश मिश्रा ज्योति ने बधाई दिया।