गंगा यात्रा में शामिल हो सकते हैं सीएम
जनपद में प्रस्तावित गंगा यात्रा में मुख्यमंत्री के पहुंचाने की संभावना जताते हुए शुक्रवार को आयुक्त डीआईजी ने डीएम एसपी के साथ पुलिस लाइन में बने हेलीपैड समत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जनसभा स्थल को भी देखा। अधिकारियों से सारी तैयारी पूर्ण करने को कहा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:08 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में प्रस्तावित गंगा यात्रा में मुख्यमंत्री के पहुंचाने की संभावना जताते हुए शुक्रवार को आयुक्त, डीआईजी ने डीएम एसपी के साथ पुलिस लाइन में बने हेलीपैड समत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जनसभा स्थल को भी देखा। अधिकारियों से सारी तैयारी पूर्ण करने को कहा। बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद से गुजरने वाली गंगा यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें