विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में पछुआ हवाओं के साथ सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन, चार डिग्री लुढ़केगा पारा

By Kamleshwar Sharan Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 03:15 PM (IST)

पश्चिमी विक्षोभ के बाद मीरजापुर में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से ठंड बढ़ेगी, अगले तीन दिनों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरेगा। ...और पढ़ें

मौसम के बदले मिजाज से बढ़ेगी गलन, दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट।

मौसम के बदले मिजाज से बढ़ेगी गलन, दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट।

HighLights

  1. उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से मीरजापुर में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

  2. अगले तीन दिनों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरेगा।

  3. सुबह और रात में घना कोहरा छाने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद अब उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ना शुरू हो गया है। मौसम के इस बदलाव से आने वाले तीन दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने के आसार हैं।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिवमंगल सिंह ने बताया कि अब ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे पहुंच सकता है, जिससे गलन और ठिठुरन बढ़ेगी।

तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरे का असर भी बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय घने से बेहद घना कोहरा छाने के आसार हैं। सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने के साथ दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों, वाहन चालकों और यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

सावधानी जरूरी

  • सुबह और देर रात वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें।
  • कोहरे में फाग लाइट का इस्तेमाल करें।
  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाकर रखें।
  • गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और अनावश्यक रूप से ठंड के संपर्क में आने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।