शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया बाल दिवस
नगर समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने चाचा नेहरू को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संत थामस स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गईद्य
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नगर समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने चाचा नेहरू को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संत थामस स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत फादर विसेंट परेरा, सिस्टर प्रभा स्कूल कप्तान, उपकप्तान रिसिका और अध्यापक समंवयक किरन मेम तथा कक्षा प्रतिनिधि द्वारा दीपक जलाने के साथ नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुई। संचालन केके तथा थियोदोर ने किया। ग्लेनहिल स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर सुबह प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य डीके मिश्र ने दीप जलाने के साथ पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्रा शांभवी व श्रेया ने क्रमश: हिदी एवं अंग्रेजी में भाषण दिए। इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष आफताब अहमद, संचालिका श्वेता पांडेय, प्रशासिका रेणुका पांडेय आदि रहे। जेएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने केक काट कर नेहरू चाचा का जन्मदिन मनाया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी राधेमोहन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चे नेहरू को अधिक प्रिय थे। इस दौरान डायरेक्टर अखिलेश सिंह, सत्यवान श्रीवास्तव, मैनेजर राजेंद्र मिश्र मौजूद थे।