Move to Jagran APP

माता-पिता संग बच्चों ने जमकर की आतिशबाजी

दीपावली पर्व लोगों द्वारा जनपद में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इसके पूर्व लोगों द्वारा बाजारों में जमकर खरीदारी की गई। लोगों द्वारा बाजार में पटाखों, लाई-लावा, मिठाई सहित पूजन सामग्री की खरीदारी किया। दीपावली पर लोगों द्वारा शाम को घरों में गणेश लक्ष्मी की पूजा अर्चना के बाद दीयों से घरों को रौशन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 09:36 PM (IST)
माता-पिता संग बच्चों ने जमकर की आतिशबाजी
माता-पिता संग बच्चों ने जमकर की आतिशबाजी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : दीपावली पर्व लोगों द्वारा जनपद में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इसके पूर्व लोगों द्वारा बाजारों में जमकर खरीदारी की गई। लोग बाजार में पटाखों, लाई-लावा, मिठाई सहित पूजन सामग्री की खरीदारी किया। दीपावली पर लोगों द्वारा शाम को घरों में गणेश-लक्ष्मी की पूजा अर्चना के बाद दीयों से घरों को रौशन किया गया। इसके बाद सपरिवार लोग मंदिरों में पहुंचे और भगवान की पूजा अर्चना किया, इसके चलते मंदिरों में लोगों की भीड़ रही।

loksabha election banner

दीपावली पर्व पर जनपद बुधवार को प्रकाशमय हो गया। चारों तरफ घर दीये की रोशनी और झालरों के प्रकाश से चमक रहे थे। दीपावली पर्व के लिए लोगों द्वारा गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, लाई, चिवड़ा आदि सामानों खरीदारी की गई। नगर के वासलीगंज, बसनही बाजार, घंटाघर, तेलियागंज, धुंधीकटरा आदि स्थानों दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। नगर के प्रसिद्ध घंटाघर सहित प्रमुख कार्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसकी मनोहारी सजावट देखते हुए बन रही थी। पूजन अर्चन के बाद बच्चों ने माता-पिता और भाई-बहनों संग आतिशबाजी का आनंद उठाया।

माता-पिता संग बच्चों ने आतिशबाजी का लिया आनंद

दीपावली पर्व पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा अर्चना के बाद बच्चों ने माता-पिता संग आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। इस दौरान बच्चों ने फुलझड़ी, राकेट, बम, चकरी आदि विभिन्न प्रकार के पटाखों को छुड़ाकर लुत्फ उठाया। आतिशबाजी के दौरान अभिभावकों द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही थी।

मिठाई व लाई- चिवड़ा की दुकानों पर रही भीड़

दीपावली पर्व पर पूजा अर्चना और लोगों का वितरित करने के लिए जमकर मिठाई की खरीदारी की गई। दुकानों पर दुकानदारों द्वारा विभिन्न प्रकार की मिठाई की बिक्री की जा रही थी। इसके साथ ही लोगों द्वारा लाई चिवड़ा, गट्टा आदि की खरीदारी किया। जिला खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग के अभिहीत अधिकारी अभय कुमार ¨सह के निर्देशन में लगातार दुकानों पर नजर रखी जा रही थी।

बहनों ने भाई दूज की पूजा के लिए की खरीदारी

मीरजापुर : भ्रात द्वितीया कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। नौ नवंबर को बहनों द्वारा भाईदूज की पूजा अर्चना के लिए बाजारों में भरेहड़ सहित पूजन सामग्री की खरीदारी किया। इसके चलते बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान नगर के बसनही बाजार, पक्का घाट, वासलीगंज, पेहटी चौराहा पर महिला थानाध्यक्ष सीमा ¨सह महिला पुलिसकर्मियों सहित निगरानी करतीं रही।

मिट्टी के खिलौने व दीपों की खरीदारी

दीपावली पर दीप जलाने के लिए दीपों की खरीदारी करने के लिए दुकान पर भीड़ लगी रही। इस दौरान बच्चों द्वारा दुकान पर मिट्टी के खिलौनों की भी खरीदारी की गई। बच्चों को माता-पिता ने मिट्टी के बने खाना बनाने के बर्तन, चुल्हे, गुड़िया आदि दिलाया। एटीएम खाली होने से लोग परेशान

खरीदारी के लिए एटीएम के भरोसे रहने वाले लोग को खासे परेशान हुए। बुधवार को नगर के अधिकांशत: एटीएम ने जवाब दे दिया। नगर के त्रिमोहानी, बसनही बाजार, बरियाघाट, तेलियागंज, बेलतर आदि स्थानों पर लगे एटीएम खाली रहे। इसके चलते लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

सफाई में व्यस्त दिखे पालिका कर्मचारी

दीपावली के मद्देनजर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा नगर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था। जिसके चलते नगर पालिका के कर्मचारी बाजारों व गलियों में सफाई करते दिखे। सफाई के चलते नगर क्षेत्र स्वच्छ दिख रहा था।

चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस

दीपावली पर्व पर पुलिस अधीक्षक शालिनी द्वारा सुरक्षा के खासे इंतजाम किए गए थे। इसके चलते प्रत्येक चौराहों सहित मुख्य स्थानों पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे साथ ही क्यूआरटी टीम के जवान चक्रमण करते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.