सीडीओ ने किसान चौपाल में पढ़ाया जैविक खेती का पाठ
जागरण संवाददाता राजगढ़ (मीरजापुर) मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने निबिया गांव में चौप
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 08:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने निबिया गांव में चौपाल लगाकर किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान परंपरागत खेती को छोड़ समेकित कृषि प्रणाली को अपनाएं इससे आमदनी दोगुनी हो जाएगी। इस दौरान किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखी तो उन्होंने निराकरण कराने का आश्वासन दिया। जिला उद्यान अधिकारी मेवा लाल ने कहा कि सरकार किसानों को आम, केला और पपीता की खेती करने के साथ ही खर-पतवार निवारण के विषय में जानकारी दी। चौपाल में कृषि अधिकारी संतोष कुशवाहा, सहेंद्र मौर्या, संतोष पटेल, चंद्रिका, बेचन, राम करन, सुजीत केसरी, साहब लाल, गुलाब मौर्य, ग्राम प्रधान अजीत सिंह आदि किसान मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें