तीन मासूमों की हत्या की हो सीबीआइ जांच
जागरण संवाददाता मीरजापुर ब्राह्मण संगठन की बैठक में लालगंज तहसील के बामी (लहंगपुर) गां
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 06:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : ब्राह्मण संगठन की बैठक में लालगंज तहसील के बामी (लहंगपुर) गांव में ब्राह्मण परिवार के तीन बच्चों की नृशंस हत्या में आरोपितों के न पकड़े जाने पर नाराजगी जताई गई। विजयपुर कोठी स्थित डा. नीरज त्रिपाठी के आवास पर लोगों ने कहा कि बामी गांव में हरीओम तिवारी, शिवम तिवारी एवं सुधांशु तिवारी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। पदाधिकारियों ने एक संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष मोर्चा के गठन का निर्णय लिया। मोर्चा ने 27 जनवरी को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। बैठक में डा. एसएन पाठक, डा. गणेश प्रसाद अवस्थी, गोवर्धन त्रिपाठी, राजपति ओझा, शुभम मिश्र, संतोष तिवारी थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें