14 से चलेंगी गड़ई प्रणाली की नहरें
अहरौरा मेन कैनाल समिति की बैठक शुक्रवार को दोपहर में अहरौरा बांध पर हुई। बैठक में गड़ई प्रणाली की नहरों को 14 अक्टूबर से चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही मेन कैनाल की सभी माईनरों का संचालन 26 अक्टूबर तक के लिए बंद किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:57 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:57 PM (IST)
जासं, चुनार (मीरजापुर) : अहरौरा मेन कैनाल समिति की बैठक शुक्रवार को दोपहर में अहरौरा बांध पर हुई। बैठक में गड़ई प्रणाली की नहरों को 14 अक्टूबर से चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही मेन कैनाल की सभी माईनरों का संचालन 26 अक्टूबर तक के लिए बंद किया गया। बैठक में किसानों ने कहा कि इस बीच अधिकारी नहरों के तटबंध की मरम्मत एवं सफाई करा लें ताकि टेल तक पानी पहुंच सके। बैठक में अहरौरा बांध के उपखंड अधिकरी केके सिंह, जेई नरसिंह मौर्या, सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह, पंचम सिंह, वंशनारायण तिवारी, उदय सिंह आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें