Move to Jagran APP

लक्ष्य निर्धारित कर निपुण बना जा सकता है : अनुराग सिंह

लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने से निपुणता आती है। अध्यापकों व अविभावकों को लक्ष्य निर्धारित करने में बच्चों की सहायता करनी चाहिए। बच्चों की प्रतिभा व रुचि को पहचान कर उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। यह बातें विधायक अनुराग सिंह ने रविवार को आयोजित मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:07 AM (IST)
लक्ष्य निर्धारित कर निपुण बना जा सकता है : अनुराग सिंह
लक्ष्य निर्धारित कर निपुण बना जा सकता है : अनुराग सिंह

जासं, सीखड़ (मीरजापुर) : लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने से निपुणता आती है। अध्यापकों व अभिभावकों को लक्ष्य निर्धारित करने में बच्चों की सहायता करनी चाहिए। बच्चों की प्रतिभा व रुचि को पहचान कर उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। यह बातें विधायक अनुराग सिंह ने रविवार को आयोजित मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने विद्यालय में विधायक निधि से विज्ञान कक्ष के निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की साथ ही विद्यालय परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने की बात कही। इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डा. श्वेतनिशा सिंह व सरोज सिंह के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों द्वारा की गई सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सतरंगी छटा बिखेर दी। विद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक डॉ श्याम नारायण सिंह'केतु'द्वारा लिखित पुस्तक Xह्नह्वश्रह्ल;ग्रेजुएट उनकी प्रियाXह्नह्वश्रह्ल; का विमोचन अतिथियों ने किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि अमरनाथ सिंह डायट प्रवक्ता, कपिलदेव सिंह एएसपी विजिलेंस, दिलीप सिंह पटेल उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा, प्रो. तेजबली सिंह बीएचयू, डा. एस जे पटेल,अरविद सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। सांस्कृतिक मंच का संचालन कंचन सिंह व रेनू सिंह ने तथा कार्यक्रम का संचालन रविद्रनारायण सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.