शौचालय के गड्ढे में गिरने से भैंस की मौत
छानबे क्षेत्र के कुशहां ग्राम पंचायत के तिवारीपुर मजरा में निर्माणधीन शौचालय निर्माण के गड्ढे में शनिवार की देर रात भैंस गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने थाना जिगना में तहरीर लिख कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:22 PM (IST)
जासं, श्रीनिवासधाम (मीरजापुर) : छानबे क्षेत्र के कुशहां ग्राम पंचायत के तिवारीपुर मजरा में निर्माणाधीन शौचालय निर्माण के गड्ढे में शनिवार की देर रात भैंस गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने थाना जिगना में तहरीर लिख कर दिया है। तहरीर में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते दो महीने पहले से खोदा गया गड्ढा भरा नहीं गया। जिसके कारण उसमें भैंस के गिरने से मौत हो गई है। पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान से मुआवजे की मांग किया है। हालांकि ग्रामीणों की मदद से जेसीबी द्वारा मृत भैंस को बाहर निकलवाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें