विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अदवा नदी में पुल निर्माण कार्य शुरू

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 06:28 PM (IST)

जागरण संवाददाता हलिया (मीरजापुर) क्षेत्र सोनगढा कनौठी आश्रम के सामने अदवा नदी में प्रांतीय

अदवा नदी में पुल निर्माण कार्य शुरू
अदवा नदी में पुल निर्माण कार्य शुरू

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : क्षेत्र सोनगढा कनौठी आश्रम के सामने अदवा नदी में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा एक करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अदवा नदी में पुल निर्माण कार्य को पूरा हो जाने से कोरावल क्षेत्र के वैधा, उमरिया, गजरिया, मनिगढा, देवरी, झरना, बडौहा, तीता, पटपरा, फुलियारी, करौंदिया, गौरवा सहित पड़ोसी प्रदेश के सीधी, सिगरौली एवं रीवां जनपद के लोगों को आवगमन में कम दूरी तय करनी पड़ेगी।

पुल निर्माण कार्य छानबे विधानसभा के पूर्व विधायक स्व.भाईलाल कोल के अथक प्रयास से कराया जा रहा है। गांव के लोग काफी दिनों से अदवा नदी में कनौठी आश्रम के सामने पुल निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे। बारिश के दिनों क्षेत्रीय लोगों को नदी के पानी से होकर गुजरना पड़ता था। पुल निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। पुल की कुल लंबाई 60 मीटर तथा चौड़ाई 8.3 सेंटीमीटर है। कार्यदायी संस्था द्वारा पुल निर्माण कार्य को जनवरी माह तक पूरा कर लिया जाएगा। नदी में पानी आ जाने से कार्य प्रभावित हो गया था। पानी कम होते ही पुल के पीलर व स्लैब का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के जेई संतोष कुमार का कहना है कि पुल का कार्य शुरू हो गया है। जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा।