Move to Jagran APP

दिव्यांग दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार

लालगंज थाना क्षेत्र के पीउरी गांव में शादी के फेरे लेते समय दूल्हे को दिव्यांग देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन की इंकार सुन सभी सन्न रह गए। जब दूल्हा दिव्यांग होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सोमवार को मामला पंचायत में पहुंचा जहां लेनदेन के बाद मामला सलट गया और बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 08:25 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 08:25 PM (IST)
दिव्यांग दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार

जासं, पटेहरा (मीरजापुर) : लालगंज थाना क्षेत्र के पीउरी गांव में शादी के फेरे लेते समय दूल्हे को दिव्यांग देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन की इंकार सुन सभी सन्न रह गए। जब दूल्हा दिव्यांग होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सोमवार को मामला पंचायत में पहुंचा जहां लेनदेन के बाद मामला सलट गया और बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

loksabha election banner

लालगंज थाना क्षेत्र के पीउरी गांव निवासी कुसुम पत्नी स्व संतलाल की सबसे छोटी पुत्री निधि की शादी दाढ़ीराम लौरिया गांव निवासी शिव प्रसाद के पुत्र विनय कुमार के साथ तय होकर शादी हेतु बरात आई थी। पिता की मृत्यु दस वर्ष पहले होने के कारण बिचौलिए द्वारा शादी कराई जा रही थी। पीड़ित की माँं ने बताया कि द्वाराचार के समय बिजली कटने की वजह से दूल्हे पर किसी की नजर नहीं पहुंच सकी। फेरो के समय जैसे ही एक फेरा पूरा हुआ ही था कि बीच में ही दूल्हा विनय कुमार बैठ गया। वहां बैठी महिलाओं को शक हुआ तो बात बिगड़ने लगी और जैसे ही कपड़ा उतरवाकर देखा गया तो दाहिना हाथ व पैर दोनों से दिव्यांगता का पता चला। बाराती पक्ष ने बताया कि यह जन्मजात है। ग्राम प्रधान द्वारा सोमवार को काफी देर तक चली पंचायत में लड़की पक्ष द्वारा खर्च किए गए 40 हजार रुपये की जगह 17 हजार नगद देकर बिना दुल्हन लिए ही बरात वापस लौट गई। निधि चार बहनों में सबसे छोटी है एक 12 वर्षीय छोटा भाई विकास है। इस घटना की जानकारी से संतनगर पुलिस ने अनिभिज्ञता जाहिर की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.