बालक-बालिकाओं ने खेल में दिखाई खुद की प्रतिभा
राजगढ़ विकास खंड के किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के खेल मैदान में माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय क्षेत्रीय खेल रैली का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और पूरे दिन चली रैली में कई विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राजगढ़ विकास खंड के किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के खेल मैदान में माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय क्षेत्रीय खेल रैली का आयोजन किया गया। छात्रों ने प्रतिभा दिखाई और पूरे दिन चली रैली में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ प्रबंधक जय प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू व प्रधानाचार्य चंद्रदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रतियोगिताओं में बालक सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रामसूरत मालती इंटर कॉलेज के छात्र अरुण राय व दुखई राम सिंह इंटर कॉलेज उदितनगर के छात्र पितेश पाल क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। इसी तरह 400 मीटर की दौड़ में रामसूरत मालती के अरुण राय व श्री बृजराज आदर्श इंटर कॉलेज चौखड़ा के अमरनाथ, 800 मीटर की दौड़ में दुखईराम इंटर कॉलेज उदित नगर के विकास यादव एवं किसान इंटर कॉलेज के उमेश सोनकर क्रमश प्रथम व द्वितीय रहे। बालिका सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में जनता इंटर कॉलेज कुवां की छात्रा प्रीतम सिंह प्रथम एवं शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा की छात्रा अंतिमा राव द्वितीय स्थान रही। 500 मीटर की दौड़ में दुखई राम इंटर कॉलेज उदितनगर की ममता एवं रामसुरत मालती इंटर कॉलेज की रेखा पाल क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रही। बालिका सीनियर वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में जनता इंटर कॉलेज बरगवां कूबा की पुष्पा कुमारी एवं श्री बृजराज आदर्श इंटर कॉलेज चौखड़ा की प्रीति पाल पहले व दूसरे पर रही। 800 मीटर की दौड़ में पंडित ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज खोराडीह की सुमन पटेल प्रथम एवं जनता इंटर कॉलेज कुवां की छात्रा पुष्पा द्वितीय स्थान रही। इसी प्रकार बालिका जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज कूबां की छात्रा 100 मीटर की दौड़ में प्रथम एवं शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा की छात्रा कौशल द्वितीय स्थान रही। 800 मीटर की दौड़ में दुखई राम इंटर कॉलेज उदित नगर की छात्रा इशिका प्रथम एवं पंडित ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज खोराडीह की छात्रा सोनम द्वितीय स्थान रही। रैली प्रतियोगिता का संचालन अध्यापक राजवरन सिंह ने किया। संजय कुमार सिंह, रामबली सिंह, अजय कुमार सिंह, रमेश तिवारी, अजय इंजीनियर, देवेंद्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।