मीरजापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
मीरजापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में कक्षा नौ की छात्रा कशिश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला। शादी समारोह से लौटने के बाद हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है, जबकि किशोरी के हाथ पर 'अनुपम' नाम लिखा होने से कई तरह की चर्चाएं हैं।

मीरजापुर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली छात्रा, पुलिस जांच जारी।
HighLights
मीरजापुर में 16 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला।
शादी समारोह से लौटने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।
पुलिस ने जांच शुरू की, हाथ पर लिखा था 'अनुपम' नाम।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव में शुक्रवार की देर रात कक्षा नौ में पढ़ने वाली 16 वर्षीय कशिश का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई।
किशोरी अपने स्वजन के साथ गांव के पास आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। बताया जा रहा है कि वह समारोह से करीब एक घंटे पहले ही घर लौट आई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई।
देर रात करीब 12 बजे जब स्वजन शादी समारोह से घर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाने लगे तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर किशोरी की मां ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो बेटी घर में लगे लोहे की पाइप में दुपट्टा के फंदे से लटकी दिखाई दी।
इसके बाद स्वजन किसी तरह दरवाजा तोडकर उसे नीचे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि किशोरी के हाथ पर अनुपम नामक युवक का नाम लिखा था, जिसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।इस संबंध में थाना प्रभारी राजगढ़ बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।
मामले की जांच की जा रही है। छात्रा, किसान इंटरमीडिएट कालेज राजगढ़ में पढ़ाई करतीं थी। किसान इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्य चंद्र दीप सिंह ने बताया कि छात्रा पढाई के साथ खेलकूद में प्रखर थी, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।