भाजपाजनों ने की कबीर मठ की पूरी साफ-सफाई
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 14 से 20 सितंबर 2019 तकसेवा सप्ताहमनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के सद्दूपुर स्थित कबीर मठ की साफ-सफाई नगर पालिका के सहयोग से की।
जासं, चुनार (मीरजापुर) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 14 से 20 सितंबर 2019 तक'सेवा सप्ताह' मनाया जा रहा है। शनिवार को भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के सद्दूपुर स्थित कबीर मठ की साफ- सफाई नगर पालिका के सहयोग से की। नगर अध्यक्ष ने कहा कि हर दिल अजीज प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता को लेकर जो अभियान शुरू किया गया उसे रुकने नहीं देना। जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ ने कहा कि नगर की साफ सफाई सभी की जिम्मेदारी है। पीएन सिंह कुशवाहा, वीके जौहरी, विजय बहादुर सिंह, विजय बहादुर बिद, रिकू चौधरी, अभिलाष राय थे।
स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
नरायनपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने शनिवार को स्वच्छता अभियान के तहत शेरपुर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया। राम आसरे सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी, रामजनम कुशवाहा, शमशेर बहादुर सिंह, डा. ओपी सिंह, डा. रमेश केशरी, डा. विनोद सिंह, मुन्नू प्रसाद गुप्ता आदि थे।