विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mirzapur News: सड़क हादसे में भाजपा नेता के बेटे की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर; परिवार में कोहराम

Published: Sat, 25 May 2024 04:29 PM (GMT+05:30)

अदलहाट क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर में पीछे से टकराने के कारण बाइक सवार ...और पढ़ें

भाजपा नेता का बेटा सड़क हादसे का हुआ शिकार
भाजपा नेता का बेटा सड़क हादसे का हुआ शिकार

HighLights

  1. भाजपा नेता का बेटा सड़क हादसे का हुआ शिकार
  2. वाहन से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर में पीछे से भिड़े बाइक सवार
  3. बिना पोस्टमार्टम के किया गया अंतिम संस्कार

संवाद सूत्र, जमालपुर (मीरजापुर)। अदलहाट क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर में पीछे से टकराने के कारण बाइक सवार व भाजपा नेता पुत्र अभिजीत पांडेय की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।

जमालपुर क्षेत्र के हरदी-सहिजनी गांव निवासी व भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जमालपुर मंडल संयोजक अमित पांडेय के पुत्र अभिजीत पांडेय गांव के साथी अंकित चौहान के साथ बाइक से नरायनपुर से वापस घर को लौट रहे थे। परशुरामपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से जाकर टकरा गए।

दो भाईयों में छोटा था मृतक

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन कुछ ही पल में अभिजीत ने दम तोड़ दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा और अविवाहित था। मौत की खबर सुनते ही मां उषा देवी एवं पिता और भाई का रोने बिलखने रहे।

स्वजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं अदलहाट थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- UP की इस सीट से कोई भी निर्दल प्रत्याशी अब तक नहीं बन सका सांसद, 12 हजार वोटों तक रहे सीमित; चुनावी नतीजों पर डालते हैं खास असर