Move to Jagran APP

भाजपा सरकार ने मजलूमों की आवाज को दबाया

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आइपी कुशवाहा ने भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकारों पर आरोप लगाते हुये कहा है कि ये सरकारें गरीब व मजलूमों की आवाज को दबाने का कुचक्र रच रही है जिसको कभी भी सफल नही होने दिया जायेगा। रसड़ा के कमतैला ग्राम में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित क

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 11:42 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 11:42 PM (IST)
भाजपा सरकार ने मजलूमों की आवाज को दबाया
भाजपा सरकार ने मजलूमों की आवाज को दबाया

जासं, रसड़ा (बलिया) : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आइपी कुशवाहा ने भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये सरकारें गरीब व मजलूमों की आवाज को दबाने का कुचक्र रच रही है। इसको कभी भी सफल नहीं होने दिया जाएगा। रसड़ा के कमतैला ग्राम में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उक्त उद्गार व्यक्त किया। इसके पूर्व कुशवाहा ने प्रदेश महासचिव बालजीत कुशवाहा व पूर्व ग्राम प्रधान वीर बहादुर वर्मा के साथ पार्टी के नए कार्यालय का फीता काट उद्घाटन किया। इस मौके पर धनंजय कुशवाहा सहित रामाश्रय कुशवाहा, राम कुमार मौर्य, रवि कुमार मौर्य, बुद्धिराम, अरुण, ओमप्रकाश, पप्पू, प्रेम वर्मा, सूर्यनाथ वर्मा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान वीर बहादुर वर्मा तथा संचालन धनंजय कुशवाहा ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.