विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिरसा मुंडा मात्र एक क्षेत्र या समाज के नहीं, बल्कि पूरी धरती के संरक्षक थे : दिव्या मित्तल

By Rakesh Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 02:33 PM (IST)

लालगंज, मीरजापुर में बिरसा मुंडा जयंती पर पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उन्हें 'धरती आबा' बताया। उन्होंने जल, जंगल और ...और पढ़ें

बिरसा मुंडा मात्र एक क्षेत्र या समाज के नहीं, बल्कि पूरी धरती के संरक्षक थे : दिव्या मित्तल

बिरसा मुंडा मात्र एक क्षेत्र या समाज के नहीं, बल्कि पूरी धरती के संरक्षक थे : दिव्या मित्तल

HighLights

  1. दिव्या मित्तल ने बिरसा मुंडा जयंती पर लालगंज में शिरकत की।

  2. उन्होंने बिरसा मुंडा को 'धरती आबा' और संरक्षक बताया।

  3. जल, जंगल, जमीन के संघर्ष को प्रेरणा का स्रोत कहा।

जागरण संवाददाता, लालगंज(मीरजापुर)। क्षेत्र में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जनपद की पूर्व जिलाधिकारी और जननीति भारत पार्टी की संस्थापक दिव्या मित्तल ने शिरकत की। लालगंज क्षेत्र के नयागांव में आयोजित इस समारोह में उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक क्षेत्र या समाज के नहीं, बल्कि पूरी धरती के संरक्षक (धरती आबा) थे। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जो ऐतिहासिक संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों और प्राकृतिक संपदाओं की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था। इस दौरान बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ शिवजोर पाल, ग्राम प्रधान सीमा पाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भारती, राम उजागिर मौर्य, अमरेश दुबे, रामबली गुप्ता, प्रदीप यादव, चंद्रभूषण पाल, दल प्रताप सिंह आदि लोगो ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।