विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में 16 करोड़ रुपये से भटौली-कछवां मार्ग का होगा चौड़ीकरण, मीरजापुर-वाराणसी का सफर होगा सुगम

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:19 PM (IST)

मीरजापुर और वाराणसी को जोड़ने वाले भटौली-कछवां मार्ग का 16 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण किया जा रहा है। ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. भटौली-कछवां मार्ग का 16 करोड़ से चौड़ीकरण शुरू।

  2. मीरजापुर-वाराणसी की दूरी 20 किमी कम होगी।

  3. यात्रियों को जाम और समय की बचत मिलेगी।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मीरजापुर और वाराणसी को जोड़ने वाले भटौली-कछवां मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस काम के लिए किसानों की भूमि ली जा रही है।

देहात कोतवाली के जिवती गांव से लेकर कछवां तक लगभग चार मीटर सड़क चौड़ी की जा रही है। चौड़ी होने के बाद यह तीन से सात मीटर की हो जाएगी। इस मार्ग का निर्माण आरके कंपनी मीरजापुर कर रही है। यह मार्ग वर्तमान में सिंगल है। जिस पर छाेटे वाहनों के आने जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है।

मीरजापुर से वाराणसी जाने के लिए यह सबसे बेहतर मार्ग है। इससे मीरजापुर-वाराणसी की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है जो 20 किलोमीटर कम कर देता है।

इसके बनने से मीरजापुर, वाराणसी के अलावा गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ व गोरखपुर जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा। क्योंकि मीरजापुर या विंध्याचल आने वाले लोगों को मीरजापुर- औराई मार्ग से वाराणसी या अन्य जिले आने पर 70 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। भटौली- कछवां मार्ग के निर्माण होने से 20 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इससे वाहन चालकाें के तेल की बचत होगी साथी ही उनका समय भी बर्बाद नहीं हाेगा।

वर्तमान में भटौली कछवां मार्ग एक लेन की है। इससे बाइक व चार पहिया वाहन के आने जाने पर जाम लग जाता है। बड़े वाहन इस मार्ग पर नहीं जा पाते है। रोड चौड़ी होने के बाद आने जाने लगेंंगे। आम लोगों के अलावा सरकारी विभागों के कर्मचारी तक प्रतिदिन इसी मार्ग से कछवां होकर जमुआ से होते हुए राजातालाब निकल जाते हैं।

भटौली-कछवां मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है । किसानों की भूमि की ली जा रही है। जल्द ही इस मार्ग का निर्माण पूरा किया जाएगा। -अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

भटौली-कछवां मार्ग को चौड़ी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। किसानों से जमीन ली जा रही है। जल्द इस का काम पूरा हो जाएग। -शुचिस्मिता मौर्या, मझवां विधायक।

सड़क चौड़ीकरण नहीं होने से जाम से प्रतिदिन परेशान होना पडता है। इसमें समय बर्बाद होता है। सड़क का चौड़ीकरण होना जरूरी है।

कई सालों से भटौली-कछवां मार्ग एक लेन की है। इसका दो या तीन लेन होना बहुत की जरूरी है। इससे राहगीरों को आवागमन व जाम से निजात पाने में सुविधा होगी।

भटौली- कछवां मार्ग के चौड़ीकरण में सभी को सहयोग करना चाहिए। किसानों को भी अपनी भूमि देकर समाज के काम में भागीदारी देनी चाहिए। इससे सभी को लाभ होगा।

मैं प्रतिदिन मीरजापुर से वाराणसी जाता हूं। सडक चौड़ी न होने से जाम में फंसकर परेशान होता हूं। इसलिए सड़क का चौड़ीकरण होना बहूत जरूरी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।