बीईओ ने विद्यालय के सर्वागीण विकास पर की चर्चा
जासं गैपुरा (मीरजापुर) छानबे विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जांसा बघौरा में शिक्षक स
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 08:05 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 08:05 PM (IST)
जासं, गैपुरा (मीरजापुर) : छानबे विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जांसा बघौरा में शिक्षक संकुल की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने विद्यालय विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए विद्यालय के सार्वांगीण विकास के लिए सभी बिदुओं पर चर्चा की।
बैठक के बाद सरस्वती वंदना व राष्ट्रगान के बाद खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालय परिवार द्वारा बनाए गए 45 फीट ऊंचे पोल में ( विद्यालय लोगो का झंडा) फहराया गया। तत्पश्चात बच्चों को परिचय पत्र वितरण किया गया। इसके बाद पौधारोपण किया गया। इस मौके पर एआरपी शांतिप्रकाश दुबे, विजय बहादुर यादव, लालबहादुर यादव, मंजूला देवी, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें