अन्याय के खिलाफ प्रधानों ने उठाई आवाज
स्थानीय विकास खंड के ब्लाक मुख्यालय परिसर में गुरुवार को प्रधान संघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधान संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश ¨सह ने प्रधानों की समस्याओं को रखा।
जासं, राजगढ़ (मीरजापुर) : स्थानीय विकास खंड के ब्लाक मुख्यालय परिसर में गुरुवार को प्रधान संघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधान संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश ¨सह ने प्रधानों की समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रधान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि अधिकारियों को अपनी मनमानी नहीं करने दी जाएगी। प्रधानों द्वारा आवाज न उठाने का कारण है कि उनका शोषण किया जा रहा है लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पतेरी के प्रधान ने कहा कि शौचालय का फोटो ब्लाक कर्मियों द्वारा अपलोड नहीं हुआ है जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अगर सही अगर सही समय पर ब्लाक के कर्मचारी फोटो अपलोड कर देते तो ऐसी नौबत नहीं आती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजकुमार ¨सह, रमेश पटेल, राकेश ¨सह, तेजबली ¨सह आदि मौजूद रहे।